रूद्रप्रयागः बसुकेदार में घास लेने गयी महिला की पहाड़ी से गिरने से हुई मौत!

रूद्रप्रयागः बसुकेदार में घास लेने गयी महिला की पहाड़ी से गिरने से हुई मौत!
महिला के शव को निकालती डीडीआरएफ की टीम।
फोटो- महिला के शव को निकालती डीडीआरएफ की टीम।
राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग।
रूद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील के डागी गांव में एक महिला की पहाडी से गिरने से मौत हो गयी, महिला चारापत्ती लेने गयी थी, सूचना के बाद डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुच रेस्क्यू अभियान चला महिला का शव एक गदेरे से बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक बसुकेदार तहसील के डागी गांव की फुलदेई देवी पत्नी दिनेश सुबह घास पत्ती लेने के लिए लणगाड़ गदेरे के ऊपर गयी थी, इस दौरान चारापत्ती काटते समय फुलदेई देवी का पहाड़ी से पैर फिसल गया, जिसके बाद फुलदेई देवी सीधे पहाड़ी के नीचे बह रहे लणगाड़ गदेरे मेें जा गिरी, वही महिला का शव पानी में झूब गया था, जिसके बाद लोगों ने डीडीआरएफ को पूरे मामले की सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुचे डीडीआरएफ की टीम ने रस्क्यू अभियान चलाया, और महिला के शव के गदेरे से निकाल का सड़क में पहुचाया, पूरी घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇