फकोट में बहुउद्देशीय शिविर में 37 शिकायतें दर्ज 21 का डीएम ने किया मौके पर निस्तारण..
![]() |
| फकोट में बहुउद्देशीय शिविर |
वाचस्पति रयाल/नरेंद्र नगर।
विकासखंड के मुख्यालय फकोट में जिलाधिकारी डॉक्टर वी षणमुगम के अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी डॉक्टर वी षणमुगम के निर्देश पर जिले स्तर के समस्त अधिकारी अपने-अपने विभाग की अद्यावधिक सूचनाओं के साथ इस बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी डॉ वी षणमुगम ने विकासखंड के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की शिकायतों को सुना ।शिविर में दर्ज 37 शिकायतों में 21 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर किया।
इस दौरान शिविर में जिलाधिकारी ने नंदा-गौरा योजना के अंतर्गत 1 वर्ष से कम उम्र की 10 छोटी कन्याओं को 11-11 हजार के चेक तथा 36 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बालिकाओं को 51-51 हजार के चेक वितरित किए। शिविर में आए लोगों ने ऑल वेदर रोड निर्माण से हुई परेशानियों सहित पेयजल, स्वास्थ्य, बंदरों का आतंक, पेट्रोल-डीजल की अवैध रूप से बिक्री किए जाने तथा शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण ,सिंचाई विभाग से संबंधित कई मुद्दे उठाए। भैंसअर्क के ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड निर्माण से उनके गांव की ओर जा रही लिंक रोड का क्षतिग्रस्त का मामला उठाया जिलाधिकारी ने इस मामले में शिविर में उपस्थित ऑल वेदर रोड निर्माण से संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को तलब करते हुए दिशा निर्देश दिए कि ऑल वेदर रोड निर्माण से पेयजल, पैदल मार्ग, लिंक रोड को जो भी नुकसान होता है उसे तुरंत ठीक किया जाए अन्यथा उनके विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी।
शिविर में आगरखाल के वीर सिंह रावत ने ध्वस्त हुए शौचालय की जगह पर्यटन की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण स्थान पर तुरंत नए शौचालय निर्माण की किए जाने की मांग की, हरपाल सिंह ने भैंसअर्क गांव में आलवेदर रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत की मांग की, सभासद विजय धमांदा ने नरेंद्र नगर में उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवल धार में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की लचर व्यवस्था को सुधार कर उचित रहने व खाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की, नौर गांव के भगवान सिंह ने गांव में सौर ऊर्जा लाइट की व्यवस्था करने की लगाए जाने की मांग की। राजवीर भंडारी ने समय से वृद्धों व विकलांगों की पेंशन उनके खाते में न भेजे जाने का मुद्दा उठाया और पेंशन समय से भेजे जाने की मांग की।
नौर गांव के पूरण सिंह रावत ने आधार कार्डों में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस शिविर में आधार कार्ड संशोधित करने का शिविर भी लगाया जाना चाहिए था, आगरखाल के किशोर कंडारी ने कहा कि एनएच 94 पर दुकानदार जगह-जगह पेट्रोल और डीजल चोरी-छिपे बेच रहे हैं और उन पर कोई कार्रवाई शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है उन्होंने ऐसे गोरखधंधा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की है।
शिविर में आज जरूरतमंदों को अटल आयुष्मान कार्ड, विकलांग, विधवा, वृद्धा प्रमाण पत्र बनाये गये। साथ ही लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिला होम्योपैथिक अधिकारी दीपा तिलारा बिष्ट ने इस मौके पर शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों और लोगों को डेंगू की दवाई दो बूंद सभी को पिलाई जिलाधिकारी ने भी इस मौके पर दो बूंद दवाई ली ताकि डेंगू जैसी बीमारी से निजात मिल सके। कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस तरह के शिविर लगाए जाने की प्रशंसा की है।
शिविर में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी, एडिशनल एसपी स्वप्न किशोर सिंह, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहम्मद आरिफ खान,डीएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदोरिया ,मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, सौर ऊर्जा अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएस रावत, सीएमएस डॉ मनोज बहुखंडी ,खंड विकास अधिकारी एसएस राणा, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, जनप्रतिनिधियों में कमल सिंह रावत, वीर सिंह ,पूर्ण सिंह रावत ,अजय धमांदा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।