उत्तरकाशी: स्वच्छता की जिद से बगोरी गांव को मिली प्रसिद्धि! राष्ट्रपति ने किया सम्मानित..

उत्तरकाशी: स्वच्छता की जिद से बगोरी गांव को मिली प्रसिद्धि! राष्ट्रपति ने किया सम्मानित.. 
 बगोरी गांव को मिली प्रसिद्धि! राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
हरीश थपलियाल 
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने समग्र स्वच्छता अभियान के तहत श्रेष्ठ गंगा ग्राम से उत्तरकाशी के बगोरी गांव के निवर्तमान प्रधान भवान सिंह राणा को 2019 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। बगोरी गांव को पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गंगा ग्राम का दिया था दर्जा।

ग्राम प्रधान भवान सिंह राणा का कहना है कि ग्रामीणों ने भारत सरकार के सपने को साकार करने का काम किया है। गांव में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ गांव को पूरी तरह से खुले में शौच मुक्त बनाया है। अब राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने से ग्रामीण  उत्साहित हैं। साथ ही अभियान को गांव में और तेजी मिलेगी। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें राष्ट्रपति  के हाथों सम्मान मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ एवं साफ- सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनके जरिए गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। स्वच्छता अपनाने के लिए ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तो व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। विद्यालयों के बच्चों से लेकर आम आदमी अब मानने लगा है कि स्वच्छता अपनाए बिना स्वस्थ नहीं रहा जा सकता है।

फोटो- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बगोरी गांव के निवर्तमान प्रधान भवान सिंह राणा को सम्मानित करते हुए।
फोटो- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बगोरी गांव के निवर्तमान प्रधान भवान सिंह राणा को सम्मानित करते हुए। 
यही वजह है कि गांवों में लोग सरकारी योजनाओं के साथ ही अब व्यक्तिगत स्तर पर भी स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक हो गए हैं। गंगा ग्राम योजना के अंतर्गत सबसे पहले गांव में ठोस-तरल अवशिष्ट प्रबंधन का कार्य हुुुए है। इसके साथ ही गांव के सौंदर्यीकरण, गांव के आसपास विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण और गांव में तमाम विकास कार्य होने का दावा हैं। इसके अलावा गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए ग्रामीणों की अहम भागीदारी रही।

गंगा ग्राम बगोरी गांव उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड के अंतर्गत हर्षिल घाटी में स्थित है। 45 परिवारों वाला बगोरी गांव में लगभग 200 की आबादी है। मूलभूत सुविधाओं से लैस यह गांव गंगोत्री धाम से 25 किमी से पहले आता है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇