रूद्रप्रयाग कांग्रेस ने खोया एक निष्ठावान कार्यकर्ता! पूर्व जिलाध्यक्ष सुन्दर सिह रावत का निधन!
![]() |
पूर्व जिलाध्यक्ष सुन्दर सिह रावत का निधन |
रामरतन पंवार।
रूद्रप्रयाग कांग्रेस के लिए बुरी खबर है, रूद्रप्रयाग में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सुन्दर सिंह रावत का लंबी बिमारी के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर में देहांत हो गया, सुन्दर सिंह रावत लगभग 80 साल के थे, वे वर्षो तक जखोली विकासखण्ड के साथ ही जिला व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में सम्मलित रहे।
सुन्दर सिह रावत विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत लिस्वाल्टा के रहने वाले थे अपने गांव लिस्वाल्टा बांगर मे पंचायत प्रतिनिधि के तौर पर प्रधान बन राजनीति की शुरूआत करने वाले सुन्दर सिंह रावत रूद्रप्रयाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के साथ ही तीन बार जखोली मे ब्लाक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। साथ ही प्र्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वर्तमान में कांग्रेस के जिला संरक्षक के पद पर कार्यरत थे। कांग्रेस पार्टी मे रह कर सुन्दर सिह रावत ने अपने क्षेत्र के लिए अनेक कार्य किये।
स्वर्गीय रावत की अंत्येष्टि आज सुर्य प्रयाग घाट पर की गयी, अंत्येष्टि में केदारनाथ के विधायक मनोज रावत सहित कांग्रेस के कई पार्टी कार्यकर्ता भी पहुचे थे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओं ने सुन्दर सिह रावत के निधन को पार्टी के लिए अपूर्ण क्षति बताया है, जखोली के कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्तोष रावत, पूर्व प्रधान मधुसूदन सकलानी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महाबीर सिंह पंवार, प्रथान संगठन के जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुबीर सिंह राणा, नीरज डंगवाल आदि लोगों ने सुन्दर सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।