एक्सक्लूसिवः पंचायत चुनाव में सरकार कर सकती है सबसे बड़ा ऐतिहासिक बदलाव!
महेश पंवार/देहरादून।
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर चुका है। सरकार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव कर ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। राज्य सरकार राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को सीधे जनता के माध्यम से कराए जाने की दिशा में विचार कर रही है।
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव कर ऐतिहासिक फैसला ले सकती है। सरकार राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को सीधे जनता के माध्यम से कराए जाने की दिशा में विचार कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द इस पर निर्णय भी हो सकता है।
उत्तराखण्ड़ राज्य में जल्द पंचायत चुनाव की तारीख भी निर्वाचन आयोग घोषित कर सकता है। इस बीच पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड सरकार प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जनता के द्वारा चुनाव करवाए जाने पर विचार कर रही है। बता दें कि फिलहाल पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए महज जिला पंचायत सदस्य ही चुनाव करते हैं.
जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोटों से ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होता है। उत्तराखंड में फिलहाल 12 जिलों के 12 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए 357 जिला पंचायत सदस्य वोट करेंगे। वही प्रदेश में चुनकर आने वाले 2988 क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव से राज्य के 89 ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होंगे।
जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य को अगवा किए जाने और उनकी खरीद-फरोख्त भी खूब चर्चाओं में रहती है। जिससे भ्रष्टाचार को बल मिलता है. ऐसे में यदि इन चुनावों को सीधे जनता के द्वारा करवाया जाए तो निश्चित रूप से यह राज्य सरकार का एक बड़ा फैसला होगा।
