उत्तरकाशी पुलिस की अपील बच्चा चोर की अफवाहों पर न दें ध्यान।।।।

हरीश थपलियाल।।। उत्तरकाशी में बच्चा चोर की उड़ाई जा रही अफवाह से लोगों को सतर्क करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस सोशियल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते दिख रहे हैं। कुछ दिनों उत्तरकाशी के पुरोला, नौगांव  में बच्चा चोर की अफवाह का मामला प्रकाश में आया था। यह सरासर गलत व दंडनीय अपराध है। इससे बचना होगा। इसके लिए पुलिस विभिन्न इलाकों में लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को ऐसे अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि मामले में किसी भी तरह की कोई अफवाह फैलाए तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। कानून अपने हाथ में कतई न लें कोई बच्चा चोर उत्तरकाशी में नही घूम रहा है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अगर किसी तरह का शक हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

1-पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी कमल सिंह पंवार  9411112779
2- पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री धर बडोला   -  9411112766
3- प्रभारी निरीक्षक मनेरी           - 9411112863 केआर पांडेय
4- थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी, महादेव उनियाल -9411112862
5- थानाध्यक्ष धरासू , विनोद थपलियाल               -9411112864
6- प्रभारी निरीक्षक बडकोट डीएस कोहली         -9411112865
7- थानाध्यक्ष पुरोला, ऋतू राज                 -9411112866
8- थानाध्यक्ष मोरी, केदार सिंह चौहान                 -9412077402
9- थानाध्यक्ष हर्षिल, दीन दयाल                  -9411721551
10 -पुलिस कंट्रोल रुम                  -9411112976
11-ERSS no.डायल                -112

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇