केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सेरसी के समीप मलबा आने से बंद...
रिपोर्ट-कैलाश सिंह
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग, सेरसी के पास आये दिन लगातार बंद हो रहा है। ऑल वेदर रोड के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरसी मे नये भूस्खलन जोन के रूप में सामने आया है। यहां ठीक उसी तरह भूस्खलन हो रहा है। जैसे सिरोहबगड़ के पास होता है।
यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। लगातार मलबा गिर रहा है। कई जगहो पर पानी भी रिस रहा है, जिससे लोगों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारघाटी में आवश्यक सामग्री की सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है।
राजमार्ग पर मलबा लगातार गिर रहा है खोलने का प्रयास भी किया जा रहा है उम्मीद है आज दोपहर तक वाहनो की आवाजाही शुरू हो जायेगी। लेकिन आखिर कब सेरसी में आयदिन हो रहे भूस्खलन का स्थाई समाधान होगा।

