पोषण जागरूकता कार्यक्रम में दी साफ-सफाई एनीमिया, ङायरिया व संतुलित आहार की जानकारी
![]() |
| फोटो-लाभार्थियों को पौष्टिक आहार की जानकारी देती एएनएम। |
महेश पंवार / रायवाला।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पंचायत स्तर पर रायवाला प्रतीतनगर और गौहरीमाफी क्षेत्र में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को साफ-सफाई एनीमिया, ङायरिया व संतुलित आहार के बारे मे जानकारी दी गई।शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में रायवाला, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी और हरिपुरकलां क्षेत्र के आंगनवाड़ी केद्रों में जागरूकता के माध्यम से व्यंजन प्रतियोगिता रखी गई।
एएनएम अंजली लिंगवान ने भोजन की पौष्टिकता के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कुपोषण प्रकृत्तिदत्त नहीं होता यह हमारी अनदेखी का परिणाम है। हमारी रसोई ही पोषक तत्वों का भंडार है। हरी सब्जी, सलाद, दूध, दाल, रोटी शरीर के पोषण की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। इनका सेवन ना करने से गर्भस्थ शिशु, माता व नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण दिखाई देता है। इस दौरान अनिता पोखरियाल, भागीरथी भटट, बबिता गिरी, सुनीता सेमवाल, अल्पना कंडवाल, मंजू, मीरा, सुनीता कुकरेती, दुर्गा, रजनी कंडारी, सपना आदि रहे।
