शिलापट्ट पर अधूरी जानकारी के साथ एमएलए भरत चौधरी ने किया पंईयाताल-त्यूँखर-चिरबटिया मोटर मार्ग का उद्घाटन!

शिलापट्ट पर अधूरी जानकारी के साथ एमएलए भरत चौधरी ने किया पंईयाताल-त्यूँखर-चिरबटिया मोटर मार्ग का उद्घाटन! 
एमएलए भरत चौधरी ने किया पंईयाताल-त्यूँखर-चिरबटिया मोटर मार्ग का उद्घाटन
एमएलए भरत चौधरी ने किया पंईयाताल-त्यूँखर-चिरबटिया मोटर मार्ग का उद्घाटन
रामरतन सिंह पंवार/जखोली। 
रूद्रप्रयाग विघायक भरत चौधरी ने जखोली प्रखंड के अन्तर्गत पंईयाताल त्यूँखर-चिरबटिया मोटर मार्ग का उद्घाटन किया, यह मोटर मार्ग राज्य प्लान के अन्तर्गत स्वीकृत है जिसकी स्वीकृत लागत 73,50 लाख रूपये है। बता दे कि शिलापट्ट पर मोटर मार्ग की लंबाई कितने किलोमीटर है कही भी अंकित नही। इस पर अनेक सवाल खड़े किए जा रहे है कि क्या लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा शीलापट को नही देखा गया, या फिर उद्घाटन के समय नेताओं की नजर इस शीलापट पर नही पड़ी। यह एक नितिगत सवाल भी है कार्य का उद्घाटन 6 सितंबर को विधिवत तरीके से किया गया था। 


मोटर मार्ग का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भरत चौधरी के द्वारा किया गया, मोटर मार्ग के उद्घाटन के समय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जखोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत,नवीन सेमवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ज्ञात हो हो कि पंईयाताल त्यूंखर चिरबटिया को जाने वाले दो किलोमीटर मोटर मार्ग को लगभग स्वीकृति मिल गयी थी जो कि आज पूर्ण हो चुका है। इस मोटर मार्ग निर्माण हेतू जनता की लंबे अरसे से मांग थी। क्षेत्रीय जाता का कहना है कि इस मार्ग के बनने से जनता को कई लाभ होगे व्यापार से लेकर और वाहनो मे आने जाने मे सुबिधाए मिलेगी साथ ही समय की बचत होगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇