नरेंद्र नगर: दिवंगत पंत को दी भाविनी श्रद्धांजलि..

वाचस्पति रयाल
नरेंद्र नगर। उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। व्यापार मंडल सहित नगर के निवासियों ने आज नगर में स्थित शहीद स्थल पर एकत्रित होकर  एक  शोक सभा का आयोजन  कर स्वर्गीय पंत की जीवनी और उनकी उत्तम शैली की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए स्व० पंत को प्रदेश का ईमानदार ,स्वच्छ छवि और निष्पक्षता की प्रतिमूर्ति बताया।
 इस मौके पर अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी ने स्वर्गीय पंत के बारे में सविस्तार बताते हुए कहा कि  स्वर्गीय पंत को उनकी उत्कृष्ट राजनीतिक कौशल और बहु आयामी व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।
 इस मौके पर अ०भा०पं०वि०संगठन  के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी ,सचिव नरेंद्र कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा एवं श्रीमती दुर्गा राणा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,गुसाईं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह नेगी ,प्रमोद श्याम बेदी, भूपेंद्र रेगमी,कु० निकेतन नौटियाल, व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक सुंदर सिंह रावत, प्रीतम दास, ज्ञानदास,जोत सिंह रावत, प्रकाश कांत ध्यानी, मुकेश पुंडीर आदि उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇