हरीश थपलियाल।
उत्तरकाशी के विकास भवन सभागार लदाड़ी में एकीकृत वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली में कार्य करने के लिए जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने सभी आहरण वितरण अधिकारियों को नई एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस व्यवस्था के तहत सभी विभागों के कर्मचारियों को सुविधाएं मिलेंगी। आईएफएमएस से ई सेवा पुस्तिका, आनलाइन बिल जमा करना, सामान्य भविष्य निधि, विभागीय भविष्य निधि, पेंशन, बजट आदि की पूरी जानकारी मिलेगी। प्रशिक्षण में एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली से वेतन जनरेट करने के साथ-साथ अन्य देयकों को तैयार किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। आहरण वितरण अधिकारियों की आईएफएमएस से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया गया। साथ ही कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता है उन समस्याओं को आईएफएमएस के जरिये डाटा सेंटर देहरादून भेजा जाएगा। इस हेतु आहरण वितरण अधिकारियों एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरकार्मिकों को विस्तृत जानकारियां दी गई है। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी ,मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, ईई लोनोवि राजेन्द्र सिंह खत्री,आरईएस विभू विश्वमित्र रावत,सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, कोषाधिकारी पेंशन शुभम तोमर, परियोजना अधिकारी वंदना, सहित आहरण वितरण अधिकारी मौजूद थे।
