EXCLUSIVE: नन्दा देवी फतह के लिए निकले 7 विदेशी पर्वतारोही लापता, रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन से माॅगी गई हेली की मदद!

राजेश नेगी

रूद्रप्रयाग। पिथौरागढ जिले से नन्दादेवी फतह के लिए निकले विदेशी पर्यटकों की तलाश के लिए आज से सर्च ऑपरेशन शुरु किया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम हेैलीकॉप्टर से पर्यटकों को सर्च करेगी। नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण को निकले तीन देशों के 12 सदस्यों में से 8 लापता हो गए हैं। इस दल को एक जून को वापस मुनस्यारी वापस लौटना था। पिथौरागढ़ के साथ ही चमोली से भी सर्च अभियान चलाये जाने की तैयारी है, जिसके लिए एसडीआरएफ ने रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन से हेली की मदद माॅगी है। 

आपको बतादें कि विदेशी पर्वतारोहीयों का यह दल बीते 13 मई को नन्दा देवी चोटी फतह करने के लिए रवाना हुआ था। लापता सदस्यों में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ जिला प्रशासन हरकत में आ गया है, ओर अब लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है। 
वही दूसरी और अब चमोली में नंन्दा देवी पर्वतारोहण के लिए निकले विदेशी पर्वतारोही के लिए सर्च अभियान आज शुरू होगा, पर्वतारोहीयों को खोजने के लिए एसडीआरएफ में रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन से केदारनाथ यात्रा में सेवाऐं दे रहे हेलीकाॅप्टर की मांग की है, रूद्रप्रयाग डीएम मगेंश घिल्डियाल ने केदारनाथ में हेली सेवा के नोडल अधिकारी को हेली के व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है, डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि जैसे ही किसी हेली से टाईअप होता है विदेशी पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए उसे भेज दिया जायेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇