डंपर गिरा, चालक घायल धरासू पुलिस को कहा थेंक्यू।।।। एसआई साहिल वशिष्ठ अजय चंदेल ने फौरन किया रेस्क्यू।।।


उत्तरकाशी।।। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के अंतर्गत गंगोत्री हाइवे पर करीब पाँच बजे भट्टी खाल के पास एक डंपर अनियंत्रित हो खाई में जा गिरा।। पुलिस की माने तो डंपर धरासू बैंड से गिट्टी लेकर चिन्यालीसौड़ की ओर जा रहा था। डंपर चालक अरुण सिंह नेपाली मूल का है और वाहन संख्या UK09CA 0535 है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पँहुचे एसआई साहिल वशिष्ठ,सिपाही अजय चंदेल, बिजेंद्र पुंडीर,मुरारी ने त्वरित डंपर चालक को सूजबूझ के साथ  खाई से रेस्क्यू कर निकाला ओर CHC चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।।।
harish thapliyal
स्थानीय लोगों में किशन सिंह, नवीन रावत ने बताया की पुलिस को जब डंपर गिरने की सूचना दी गई तो कुछ ही देर में मौके पर पँहुच गई थी।। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने धरासू पुलिस की जमकर सराहना की।।।
यहां तक कि स्थानीय लोगों ने एसओ धरासू विनोद थपलियाल को भी दूरभाष पर कहा कि सर थैंक्यू।।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇