बस की भिड़ंत में लोगों ने ली राहत की सांस।।।।

एसपी थपलियाल, उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी।। गंगोत्री हाइवे पर आज सुबह TGMO की विश्वनाथ बस सर्विस ओर प्राइवेट यात्री बस  की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार किसी को चोटें नही आई। लेकिन दोंनो बसों को काफी नुकसान हुआ है। यात्रियों से भरी बस गंगोत्री की ओर जा रही थी, तो TGMO की बस हर रोज तरह देहरादून की ओर आ रही थी।।। भिड़ंत के दौरान बस में बैठे लोंगो ने चीख पुकार लगाई तो मौके पर आसपास के लोग मदद के लिए पँहुचे मगर यात्रियों  को सुरक्षित देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।। ये पूरा मामला उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ ओर बड़ेथी कि बीच थान के पास का है। 
बताते चलें तो घटना लगभग सुबह 7 बज कर 15 मिनट की है। TGMO विश्वनाथ बस सर्विस वाहन संख्या  (UK07PC0459) और यात्री बस संख्या (UK07PC0455) है। अब यात्रियों के अपने गंतव्य तक पंहुचाने की व्यवस्था की जा रही है।।। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇