रायवाला: क्लस्टर संगठन में रेखा अध्यक्ष व तुलसी सचिव..

क्लस्टर संगठन के अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी।
फोटो परिचय-क्लस्टर संगठन के अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी।
रायवाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ‘गायत्री‘ क्लस्टर संगठन गठित किया गया। जिसमें रेखा रयाल अध्यक्ष और तुलसी पांडे को सचिव बनाया गया। इस दौरान देवभूमि, नई दिशा, मां वासंती, गौरा देवी, आराधना व एकता ग्राम संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए जिसके बाद संगठन के कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
महेश पंवार  
बुधवार को खैरी-खुर्द पंचायत भवन में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूहों की बैठक में गौरा देवी, आराधना, देवभूमि, नई दिशा, मां वासंती व एकता ग्राम संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान समूहों का क्लस्टर संगठन गठित किया गया। जिसमें रेखा रयाल को अध्यक्ष, कुसुम सेमवाल को उपाध्यक्ष, सरिता राणा को कोषाध्यक्ष, तुलसी पांडे को सचिव, सरोजिनी देवी को उपसचिव चुना गया। एनआरएलएम के सुबोध खंडूरी व पब्लिक रिसोर्स पर्सन नवीन ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि इस क्लस्टर संगठन में जुड़े हुए समूहों विभिन्न लघु उद्यमों की शुरूआत की है। समूहों को इसके लिए अब तक 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि समूह के सदस्यों की आवश्यक्ताओं के अनुसार ऋण देने की सुविधा भी दी गयी है। बैठक में ग्राम प्रधान शाकुंभरी बिष्ट, नीरज उनियाल आदि उपस्थित रहे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇