रायवाला: राज्य वित्त से साहबनगर में लगाई गयीं 85 स्ट्रीट लाइटें, पथ प्रकाश से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत..

रायवा
साहबनगर क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था
फोटो परिचय-साहबनगर क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था करवाते बीडीओ व क्षेत्र पंचायत सदस्या। 
ला। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे साहबनगर गांव में राज्य वित्त से 85 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। लाइटों के लग जाने से जहां एक ओर गांव की सड़कें जगमगा उठी हैं वहीं जंगल से सटे इस गांव कें ग्रामीणों को वन्यजीवों के खतरे से भी काफी राहत मिली है। 
महेश पंवार
क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल के प्रयास से साहब नगर क्षेत्र में राज्य वित्त से 85 लाइटें लगाई गई। आशा कुडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल से सटे होने के कारण गांव में जंगली जानवरों का काफी खतरा बना रहता है। बताया कि जंगल के किनारे की सड़कों व गलियों में अंधकार पसरा रहता था। ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जंगल से सटी सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि राज्य वित्त से मिले बजट से यह संभव हो पाया है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी वीर सिंह राणा ने हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे रायवाला, हरिपुरकलां, छिददरवाला, गौहरीमाफी वैदिक नगर व साहबनगर गांव गुलदार का आतंक बना रहता है। बता दें कि 22 मई को गुलदार के हमले में साहबनगर निवासी कमला देवी रमोला की जान चली गयी थी। जिसके बाद से स्थानीय ग्रामीण काफी दहशत में जी रहे थे लेकिन जंगल से सटे क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके लिए ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्या आशा कुडियाल का आभार जताया है। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇