ग्रेजुएट लड़के स्मेक की कर रहे तस्करी, हुए गिरफ्तार।।

हरीश थपलियाल
उत्तरकाशी। बेरोजगार ग्रेजुएट युवक नशे की लत में पड़कर स्मैक तस्करी का धंधा करने लगे हैं।  धरासू थाना पुलिस ने चार युवकों को धरासू पुल से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें दो युवक विभिन्न धाराओं में पहले भी जेल जा चुके हैं। चारों युवकों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
धरासू थाने के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि  चारों युवकों से 10.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी युवकों में अमित राज सिंह परमार,सचिन बिष्ट ,रोहन बधानी, शोभित नेगी उर्फ बाला जो स्विफ्ट कार में सवार थे जिनके कब्जे सेब10.37 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ करने पर  आरोपियों ने बताया कि स्मैक को देहरादून से खरीद कर लाया जा रहा था। बाकी बची स्मेक को बेचना भी था। एसपी पंकज भट्ट के निर्देश हैं की जिले के थाना क्षेत्रों में बढ़ते नशे के प्रति समय-समय पर रूटीन चैकिंग जारी रखें।। ताकि युवाओं में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाया जा सके।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई संगीता नौटियाल, कांस्टेबल कमल नेगी,मुरारी सिंह, अजय चंदेल शामिल थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇