कौन बनेगा जिलाध्यक्ष? जानिए रुद्रप्रयाग बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी की पूरी गणित! ये बन रहे समीकरण...


कौन बनेगा जिलाध्यक्ष? जानिए रुद्रप्रयाग बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी की पूरी गणित! ये बन रहे समीकरण...

कौन बनेगा जिलाध्यक्ष?

रुद्रप्रयाग। बीजेपी में संगठन के चुनाव जारी हैं, जिसमें मंडल से लेकर प्रदेश तक मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने हैं, रुद्रप्रयाग जिले में भी सगठन के चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं रुद्रप्रयाग बीजेपी जिला अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कई बीजेपी नेता रेस में हैं, 30 नवम्बर तक जिले के सभी 9 मंडलों में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद नए मंडल अध्यक्ष मिल जायेंगे जिसके बाद दिसम्बर माह के दूसरे-तीसरे सप्ताह तक रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के सभी जिलों को नए जिलाध्यक्ष मिल जायेंगे। 




कौन-कौन नेता हैं जिलाध्यक्ष की रेस में- 
दो विधानसभा क्षेत्र वाले रुद्रप्रयाग जिले में जिलाध्यक्ष पद की रेस में जिले के कई वरिष्ठ व युवा नेता सम्मलित हैं सूत्रों के अनुसार बीजेपी के दोनों जिला महामंत्री अजय सेमवाल व अनूप सेमवाल, बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जि0प0स0 महावीर पंवार ओर बीजेपी नेता दिनेश उनियाल बीजेपी जिलाध्यक्ष पद की रेस में हैं, वहीं कुछ ज्यादा ही स्थितियां प्रतिकूल हुई तो वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय कपरवाण समेत दो पूर्व जिलाध्यक्ष चंढ़ी प्रसाद भटट् और वाचस्पति सेमवाल भी रेस में आ सकते हैं। 
सूत्रों के अनुसार बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जि0प0स0 महावीर पंवार भी जिलाध्यक्ष के सीरियस कंडीडेट माने जा रहे हैं प्रदेश संगठन व क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच महावीर पंवार की मजबूत पकड़ में उन्हें जिलाध्यक्ष की कुर्सी करीब आती दिख रही हैं। वही केदारनाथ विधानसभा से ही बीजेपी नेता दिनेश उनियाल सेना पृष्ठभूमि के हैं पूर्व सैनिकों के साथ ही क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं ऐसे में सैन्य पृष्ठभूमि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण उनियाल की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है, केदारनाथ विधानसभा से होने के नाते भी उनियाल की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। जिला महामंत्री अजय सेमवाल युवा चेहरे के तौर पर नया जिलाध्यक्ष बनने की पूरी गणित भिड़ा समीकरण अपने पक्ष में करने की जुगत में लगे हैं, वही बीजेपी के दूसरे जिला महामंत्री अनूप सेमवाल अपने संगठन के अनुभव व केदारनाथ विधानसभा से युवा चेहरे के तौर पर व केदारनाथ विधानसभा से जिले में पहला जिलाध्यक्ष बनने की जगत में लगे हैं, 




सूत्रों के अनुसार वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय कपरवान अपनी वर्तमान पारी को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ वोरा का अधूरा कार्यकाल मानते हुए फिर दावेदारी की तैयारी कर सकते हैं, वैसे सूत्रों के अनुसार विजय कपरवान तीन बार पार्टी के जिलाध्यक्ष बन चुके हैं ओर पार्टी के संविधान के अनुसार इस पर भी मंथन हो सकता है। वही दो पूर्व जिलाध्यक्ष चंढ़ी प्रसाद भटट् और वाचस्पति सेमवाल भी अभी अपने को चुका हुआ नही मान रहे हैं ऐसे में अन्तिम मुहर पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा सभी पहलुओं पर विचार विर्मश कर लगनी है। 
क्या हैं रुद्रप्रयाग में समीकरण- 
समीकरण न0-1- रुद्रप्रयाग जिले में विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय कपरवान तीनो पदों पर रुद्रप्रयाग विधानसभा के नेता काबिज हैं ऐसे में केदारनाथ विधानसभा के किसी नेता को पार्टी जिलाध्यक्ष बना केदारनाथ विधानसभा से जिले में बड़ा चेहरा दे सकती है ताकि 2022 चुनाव में इसका फायदा हो।
समीकरण न0-2- रुद्रप्रयाग जिले में विधायक भरत चौधरी व पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय कपरवान दोनों ठाकुर वर्ग से संबंध रखते हैं वही जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एससी वर्ग से संबंध रखते हैं ऐसे में ब्राह्मण वर्ग को भी जिले में एक चेहरा पार्टी देने पर विचार कर सकती है ताकि जातीय समीकरण तीनो शीर्ष पदों पर साध 2022 की तैयारी की जाए।




समीकरण न0-3- जिलाध्यक्ष पद में नए चेहरे पर विरोध की दृष्टि पर वर्तमान जिलाध्यक्ष या दो पूर्व जिलाध्यक्षों वाचस्पति सेमवाल व चंडी प्रसाद भट्ट की लॉटरी लग सकती हैं ताकि पार्टी में एकता बनी रहे और सभी नेताओं को साधा जा सके। 
समीकरण न0-4- पार्टी की युवाओं को कमान देने की रणनीति भी जिलाध्यक्ष पद पर युवाओं की लॉटरी खोल सकती है, ताकि 2022 से पहले युवाओं को जिले में पार्टी का नेतृत्व देकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ नई ऊर्जा दी जा सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇