रूद्रप्रयाग में पति पर पत्नी को पेट्रोल से जलाकर हत्या करने का आरोप! मौत से खुला राज! मचा हड़कम्प


रूद्रप्रयाग में पति पर पत्नी को पेट्रोल से जलाकर हत्या करने का आरोप! मौत से खुला राज! मचा हड़कम्प

पति पर पत्नी को पेट्रोल से जलाकर हत्या करने का आरोप
नवल खली/रूद्रप्रयाग। 

रूद्रप्रयाग जिले में पति द्वारा पत्नी पर पेट्रोल डाल जलाकर मारने के गम्भीर आरोप लगे है, बताया जा रहा है कि घटना 11 नवम्बर की है लेकिन पति ने बेहद गोपनीय ढ़ंग से पूरी बात को राज रखा और पत्नी को लेकर देहरादून चला गया, लेकिन पत्नी की मौत के बाद अब पूरा राज खुलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है, फिलहाल महिला का शव जिला अस्पताल लाया जा रहा है। 




पूरा मामला रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि ब्लॉक के सिल्ला गाँव का है जहां एक महिला के परिजनों ने उसके पति विजेंदर लाल उर्फ गुड्डू पर पेट्रोल से जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका भागीरथी देवी की माँ रदुली देवी ने आरोप लगाया है कि बिजेंद्र उर्फ गुड्डू के अपने छोटे भाई की स्याळी रक्षा पुत्री मदन लाल ग्राम  थलासु से अनैतिक सम्बन्ध थे ,जिंसका उनकी बेटी लगातार विरोध कर रही थी। इसलिए 11 तारीख नवम्बर की सुबह रक्षा को उसके घर भेजा गया। जिससे विजेंदर उर्फ गुड्डू को गुस्सा आ गया और रात को उसने पत्नी को आग लगा दी ।




उसके बाद वो पुलिस के भय से किसी भी नजदीकी अस्पताल में न ले जाकर सीधे देहरादून किसी प्राइवेट अस्पताल ले गया। और पूरी बात की किसी को भनक भी नही लगने दी, देहरादून से आरोपी पति 18 नवंबर को उसको गाँव ले आया और 19 तारीख को उनकी बेटी की मृत्यु हो गयी। लेकिन पूरी परिजन अब शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग ला रहे हैं ।बताया जा रहा है कि शव के साथ करीब 25 ग्रामीण जिला अस्पताल पहुच रहे हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇