ऊखीमठ- महाकवि कालिदास समारोह कार्यक्रम का हुआ समापन..


ऊखीमठ- महाकवि कालिदास समारोह कार्यक्रम का हुआ समापन..

महाकवि कालिदास
महाकवि कालिदास समारोह कार्यक्रम का हुआ समापन

हरीश चंद्र/ऊखीमठ।

कालीमठ घाटी के ग्राम सभा कविल्ठा में महा कवि कालिदास की जन्मभूमि है जहाँ 1987 से पुराने रीति रिवाजो के साथ प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा कविल्ठा द्वारा महा कवि कालिदास  की पुजारियों व विद्धानों द्वारा महा कवि कालिदास रचनाओं की तीन दिन तक चर्चा की जाती है, वही इस वर्ष 2019 में भी महाकवि कालिदास की ग्राम सभा कविल्ठा द्वारा 8 नवम्बर से 10 नवम्बर तक कालिदास समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



महाकवि कालिदास समारोह के उद्धघाटन में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिरकत की थी, वही विशिष्ट अतिथि केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री द्वारा शिरकत की गई थी, समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विघालयो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम किया। महाकवि कालिदास समारोह समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह समारोह 1987 से प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा कविल्ठा में होता है। कहा कि ये समारोह तीन दिन तक चलता है, जिसमे कालीमठ घाटी के साथ ब्लॉक के हर आमजनमानस समारोह में आते है। 



वही सचिव सुरेशानंद गौड ने कहा कि महा कवि कालिदास की रचना उनके कविताओं व कवि कालिदास के जीवन के बारे में इस समारोह में पुजारियों वेदपाठियों द्वारा चर्चा की जाती है जिसमे समस्त कालीमठ घाटी की जनता भरपूर सहयोग करती है। वही महा कवि कालिदास समारोह  समापन्न के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि  रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा समारोह में शिरकत की गई। जिलाधिकारी मगेश घिल्डियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले के कालीमठ घाटी के ग्राम सभा कविल्ठा में महा कवि कालिदास का जन्म स्थल है जहाँ महा कवि कालिदास की रचनाओं व कविताओं के बारे में प्रति वर्ष समारोह कार्यक्रम रखा जाता है। जो एक खुशी की बात है। 



उन्होंने समस्त कालीमठ घाटी व कविल्ठा ग्राम सभा की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। वही समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी ऊखीमठ वरुण अग्रवाल ने शिरकत करते हुए महा कवि कालिदास के कविताओं व रचनाओ की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शान्त लाल शाह आचार्य धनानंद मैठाणी, मनवर सिंह, लक्ष्मण सत्कारी, दलबीर सिंह समेत पुजारी, आचार्य व विभिन्न विघालयो से आये छात्र छात्रये और समारोह के सदस्य मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇