हुस्न पहाड़ों का, ओ सायबा हुस्न पहाड़ों..! देखिए हर्षिल घाटी के सुन्दर नजारे...


 हुस्न पहाड़ों का, ओ सायबा हुस्न पहाड़ों..! देखिए हर्षिल घाटी के सुन्दर नजारे... 

 हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी। 

उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। हालात खुशनुमा हैं। सामान्य जिंदगी की रफ्तार ठंडी पड़ गई है, लेकिन पर्यटन जगत में गर्मी आ गई है। पिछले 24 घंटों में होटल मालिकों, टूर ऑपरेटरों के पास दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद व कोलकाता से पैकेज टूर के प्रस्ताव के साथ अग्रिम बुकिंग के संदेश आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला बुधवार पूरे दिन जारी रहा,जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री सहित खरसाली, मुखवा, धराली और हर्षिल में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है, जबकि, निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई,इसके चलते उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।



 देखिए विडियो- हर्षिल घाटी के सुन्दर नजारे 

बीती मंगलवार सुबह उत्तरकाशी में मौसम साफ था। लेकिन, दोपहर बाद गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हुई, जो रातभर होती रही। बुधवार सुबह फिर से मौसम का मिजाज बदला। जिसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, मुखवा, खरसाली, हर्षिल, सुक्की टॉप, दयारा बुग्याल, डोडीताल, ओसला गंगाड़ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। गंगोत्री-यमुनोत्री में तो एक फीट तक बर्फ गिरी। जबकि, मुखवा, हर्षिल में भी जम कर बर्फबारी हो रही है। जो अभी भी जारी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇