नरेंद्र नगर- संविधान दिवस पर राजकीय बालिका मॉड्यूल इंटर कॉलेज में गोष्ठि! संविधान देश की आत्मा है-शाह


नरेंद्र नगर- संविधान दिवस पर राजकीय बालिका मॉड्यूल इंटर कॉलेज में गोष्ठि! संविधान देश की आत्मा है-शाह


वाचस्पति रयाल/नरेंद्र नगर। 

70 वें संविधान दिवस पर यहां स्थित राजकीय बालिका मॉड्यूल इंटर कॉलेज में संविधान संबंधी जानकारी देने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन भूपेंद्र सिंह शाह ने की। गोष्ठी के आयोजन में बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की अधिकारी शमा बानो का विशेष योगदान रहा।गोष्ठी में कालेज की छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।




इस मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन भूपेंद्र सिंह शाह ने भारतीय  संविधान की विशेषताएं बताते हुए कहा कि संविधान के तहत देश के नागरिकों के अधिकार सुरक्षित हैं और कहा कि इस तरह की गोष्ठियों में शामिल होकर नागरिक संविधान के बारे में जानकारी मोटे तौर पर हासिल कर सकते हैं ,उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत समानता,स्वतंत्रता,शोषण के विरुद्ध, धर्म ,संस्कृति ,शिक्षा, संपत्ति और उपचार संबंधी अधिकार सभी नागरिकों को प्राप्त हैं।
न्यायधीश ने कहा कि पिछले 70 सालों से सामाजिक ,राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर  देश ने जो तरक्की की है वह सब भारतीय संविधान की देन है। कहा कि संविधान देश की आत्मा होती है और सभी को उसका पालन करना चाहिए। गोष्टी में कॉलेज की छात्रा कुमारी प्रिया धमांदा ,अंजलि,साधना जोशी, राधिका पुंडीर तथा आकांक्षा ने भी विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में सिविल जज जूनियर डिवीजन भूपेंद्र सिंह शाह के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं को बी प्रमाण पत्र वितरित किए गए प्रमाण पत्र लेने वालों में कुमारी हिना,पायल, अमीशा, अर्चना थपलियाल, आरती, रश्मि तथा अमीशा चैहान शामिल थे। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री शाह द्वारा गोष्टी में विचार व्यक्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।




 इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती  राजकुमारी  प्रसाद ,गुंजन वर्मा,शमा बानो, रेनू राठी,शीला बिष्ट,सरिता सिंह, विजया रावत,फूलन दोहरे, अभियोजन अधिकारी नवीन राणा, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य रमेश रावत,सरिता भंडारी, सहित गोष्ठी में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं। संचालन गुंजन वर्मा ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇