हरीश थपलियाल, उत्तरकाशी।
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 24 नवंबर को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीपी जोशी ने बताया की चार धाम अस्पताल देहरादून के सौजन्य से जिला चिकित्सालय में वृहद रूप से निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन ,सर्जन, हार्ट स्पेशलिस्ट त्वचा रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ आयुर्वेद, दंत रोग विशेषज्ञ,रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा रोगियों का निरूशुल्क उपचार किया जाएगा।
डॉ जोशी ने बताया कि शिविर में समस्त पैथोलॉजी टेस्ट भी नि:शुल्क होंगे साथ ही रोगियों के विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। तथा असाध्य बीमारियों ऑपरेशन के लिए देहरादून स्थित सेंटर का उपयोग भी किया जाएगा।शिविर में आने वाले रोगी नि:शुल्क पंजीकरण हेतु न्यू विश्वनाथ मेडिकल स्टोर नियर लोनिवि व पुरी मेडिकल स्टोर विश्वनाथ चौक पर संपर्क कर सकते हैं।
