रायवाला- 74 जरूरतमंद बच्चों को दिए स्वेटर! सरकारी स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की कमी को दूर पर जोर दिया जाए-सागर गिरि


रायवाला- 74 जरूरतमंद बच्चों को दिए स्वेटर! सरकारी स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की कमी को दूर पर जोर दिया जाए-सागर गिरि 

जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करते ग्राम प्रधान सागर गिरि।
फोटो -वि़द्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करते ग्राम प्रधान सागर गिरि।

महेश पंवार / रायवाला।

ग्राम सभा रायवाला में ग्राम प्रधान ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 74 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। ग्राम प्रधान सागर गिरि ने कहा जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए वह हर संभव मदद को तैयार है। 




बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी के बारे में विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एसे कार्यों के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की आवश्यक्ता है। वहीं इस दौरान ग्राम प्रधान सागर गिरि ने दोनांे विद्यालयों के 74 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। उन्होने कहा कि बच्चें देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य को सुरधरने के लिए उनकी ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होने अपनी ग्राम सभा के सरकारी स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की कमी को दूर करने की भी बात कही ताकि बच्चों के पठन पाठन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस मौके पर पंचायत सदस्य जयानंद डिमरी, कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, संदीप खंतवाल आदि रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇