देखिए लाइव विडियो- रूद्रप्रयाग में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पोकलैंड मशीन..


देखिए लाइव विडियो- रूद्रप्रयाग में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पोकलैंड मशीन..

गहरी खाई में गिरी पोकलैंड मशीन
गहरी खाई में गिरी पोकलैंड मशीन

अनूप नेगी/रूद्रप्रयाग।

रूद्रप्रयाग जिले के मक्कूमठ में सड़क बनाने कार्य में लगी एक पोकलैंड मशीन के 100 मीटर गहरी खाई गिर गयी, समय रहते आपरेटर(चालक) पोकलैंड मशीन से उतर गया ऐसे में चालक की जान तो बच गयी लेकिन लाखों रूपये की पोकलैंड मशीन 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, पोकलैंड मशीन जब खाई में गिर रही थी तो उस समय कुछ लोगों ने इसका विडियो बना डाला, पहाड़ी खबरनामा सबसे पहले आपको इस एक्सक्लूसिव विडियों को दिखा रहा है, जिसे देख आप भी दातों तले अंगूली दबाने को मजबूर हो जायेंगे। 


देखिए लाइव विडियो-  100 मीटर गहरी खाई में गिरी पोकलैंड मशीन

अब अबापको बताते हैं कि ये विडियों कहां का और कब का है, ये पूरा विडियों आज शाम करीब 5 बजे का ही है और रूद्रप्रयाग जिले के मक्कूमठ के पास का है जहां मक्कूमठ के पास गुन्डाग्वाड़-गुज्जरग्वाड़-पाव-जगपुड़ा मोटरमार्ग पर पोकलैंड मशीन काम कर रही थी, जानकारी के मुताबिक इस दौरान पोकलैंड मशीन की चैन निकल गयी, जिसके बाद करीब 5 घण्टे तक आपरेटर(चालक) पोकलैंड मशीन को खाई में गिरने से बचाने के लिए सघर्ष करता रहा। 



लेकिन आपरेटर(चालक) की पोकलैंड मशीन को खाई में गिरने बचाने की तमाम कोशिश बेकार हो गयी, और अन्ततः आपरेटर(चालक) ने खुद की जान बचाना ही बेहतर समझा और पोकलैंड मशीन से उतर गया, जिसके बाद पोकलैंड मशीन कई देर तक खाई की तरह झूकती रही और बाद में करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, इस दौरान वहां खड़े कुछ युवकों ने अपने मोबाइन से पोकलैंड मशीन के खाई में गिरने के पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया पहाड़ी खबरनामा आपको उसी विडियों को दिखा रहा है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇