देखिए VIDEO: लड़की ने भरे बाजार की मनचले की चप्पल से पिटाई! लोगों ने भी जमकर किया हाथ साफ..

देखिए विडियोः लड़की ने भरे बाजार की मनचले की चप्पल से पिटाई! लोगों ने भी जमकर किया हाथ साफ..
लड़की की चप्पलों की मार खाता मनचला।
फोटो- लड़की की चप्पलों की मार खाता मनचला। 
--------------------------------------
महेश पंवार/(रुड़की) हरिद्वार 
--------------------------------------
मनचले यूवकों पर कभी कभी शांत व भोली भाली लड़कियाॅ कितनी भारी पड़ सकती हैं इसकी बानगी रूड़की में देखने को मिली है, हरिद्वार के रुड़की में एक लड़की द्वारा मनचले की चप्पल से पिटाई का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, लड़की विडियों में मनचले को चप्पल से पिटती हुई साफ दिखाई दे रही है, वही लड़की द्वारा चप्पल से पीटने के बाद भीड़ ने भी मनचले यूवक पर जमकर हाथ साफ किए। 


बताया जा रहा है कि ये वायरल विडियो गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके का है जहां में एक मनचले की लड़की चप्पलों से पिटाई कर रही है इस दौरान किसी ने ये पूरा विडियो भी शूट कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है, पहले आप इस पूरे विडियों को देखिए फिर आपको पूरा मांजरा समझाते हैं- 
देखिए विडियो- लड़की व भीड़ द्वारा मनचले की चप्पलों से पिटाई। 


बताया जा रहा है कि चप्पलों से पिट रहे इस यूवक ने लड़की से छेड़खानी करने की कोशिश की, जिससे लड़की आगबबूला हो गयी और लड़की ने सरेआम मनचले युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नही इसके बाद तो फिर क्या था देखते ही देखते लड़की के बाद वहां मौके पर मौजूद भीड़ ने भी मनचले युवक पर जमकर हाथ साफ किया, और अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वही कुछ लोगों की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। वहीं अब गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇