बिग बैकिंग- हरिपुरकलां में फर्जी मतदान की आशंका को लेकर बबाल!

हरिपुरकलां में फर्जी मतदान की आशंका को लेकर बबाल! 
फोटो -फर्जी मतदान की आशंका के बाद हंगामा करते प्रत्याशी और ग्रामीण।
--------------------------------------
महेश पंवार/(रुड़की) हरिद्वार 
-------------------------------------
सत्यमित्रानंद इंटर कालेज हरिपुरकलां में मतदान के दौरान गडबड़ी की शिकायत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे जिलापंचायत और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने पोलिंग पार्टी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए फिर से मतदान कराए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत करा कर पोलिंग पार्टी का रवाना किया। 


हरिपुरकलां में फर्जी मतदान कराए जाने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद लोगों ने मतदान केंद्र का दरवाजा बंद कर दिया और पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र में बंद कर दिया गया। आरोप है कि दरवाजे बंद करकर मत पेटियों व अन्य दस्तावेजों को सीलबंद करने की प्रक्रिया कर रही थी। इस बात पर लोगों ने सवाल उठाते हुए पोलिंग पार्टी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र में आठ बजे तक क्यों बैठी हुई थी।  जिला पंचायत और ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का आरोप था कि उन्होने दो लोगों को मतदान केंद्र से निकल कर सूखी नदी की तरफ भागते हुए देखा है। उनका कहना था कि पोलिंग पार्टी ने फर्जी तरीके से एक ही प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाए है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और प्रत्याशियों का समझाया। प्रत्याशी और ग्रामीण अपनी बातों को लेकर मौके पर ही डटे रहे। देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टी को रवाना किया। 


वहीं प्रत्याशियों और ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी। हालांकि इस मामले को लेकर प्रत्याशियों ने एसएसपी अरूण मोहन सिंह जोशी से वार्ता भी की। इस दौरान ग्रामीणांे ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी नारेबाजी की। ग्रामीणों का साफ तौर पर यह कहना था कि उक्त मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराया जाए। हंगामा करने वालों में मनोज जखमोला, सविता शर्मा, सुरेंद्र रायल, श्रीपाल, सुनील, संदीप डबराल प्रेम लाल शर्मा, जुगरान, संजय पोखरियाल, रीना पोखरियाल, दिव्या बेलवाल, मनोज भट्ट, अनिता राज, विनीत रस्तोगी, मुरली मनोहर, अनिल जोशी, राजाराम, अनिल कंडवाल, मनोज डंगवाल आदि रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇