सात समंदर पार से आये आस्ट्रेलियाई विदेशी जोड़े ने बद्रीनाथ धाम मे की हिन्दु रीति रिवाज से रचाई शादी..
![]() |
| फ़ोटो-शादी के बाद विदेशी जोड़ा। |
कैलास सिंह- स्पेशल रिपोर्ट बद्रीनाथ धाम से
जहाँ आज हम विदेशी सभ्यता को ज्यादा महत्व दे रहे वही विदेशियो भारत सनातन धर्म ओर संस्कृति के कायल है, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को ऐसे ही महान नही कहा जाता है इसमें वो असीम खूबसूरत शक्ति है जिससे विदेशी भी इसकी ओर खींचें चलें आते हैं और एक हम हैं जो इसे लगातार छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं।
ताउम्र आपस में मोहब्बत बनी रहे इस सोच के साथ बुधवार को भगवान बद्रीनाथ को साक्षी मानकर आस्ट्रेलिया के पाउल और क्यारा हिन्दु रितिरिवाज के अनुसार परिणय सूत्र मे बंधे गये, शादी के बंधन मे बंधने के बाद उन्होने स्थानीय नागरिकों व तीर्थयात्रियों मे मिठाईयां बांटी। विवाह सूत्र मे बंधे पाउल का कहना है उनकी भगवान विष्णु मे अटूट आस्था है। जिससे वे बद्रीनाथ धाम मे क्यारा के साथ विवाह के बंधन मे बंधे।
वैसे ये पहले घटना नही है जब विदेशी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की और आकृषित हुए हों, पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब विदेशी जोड़े भारत में आकर हिन्दु रीतिरिवाज से परिणय सूत्र में बंध चुके हैं, लेकिन इसमें साचने वाला विषय ये है कि आखिर हम क्यों अपने धम और संस्कृति को नही समझ पा रहे हैं, वैसे विवाह को देखने के लिए भारी संख्या मे स्थानीय लोग मंदिर परिसर मे सुबह से ही डटे रहे। चारों ओर इस शादी के चर्चे हो रहे हैं ।
