रूद्रनाथ ट्रेकिंग पर निकले चार प्रशिक्षु IAS की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पहुंचाया गया गुप्तकाशी..
खास बातें
7 अक्टूबर को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस प्रशिक्षुओं का 30 सदस्यीय दल तुंगनाथ,चोपता,रूद्रनाथ के ट्रेकिंग रूट पर निकला हुआ था।इस दौरान अचानक दल में शामिल चार प्रशिक्षु अधिकारियों की आज तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी चमोली जनपद पुलिस को दी।
- 7 अक्टूबर को रुद्रनाथ की ट्रेकिंग पर निकला था 30 सदस्यीय दल।
- गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम अन्य सदस्यों को पैदल रेस्क्यू कर लाएगी गोपेश्वर।
7 अक्टूबर को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस प्रशिक्षुओं का 30 सदस्यीय दल तुंगनाथ,चोपता,रूद्रनाथ के ट्रेकिंग रूट पर निकला हुआ था।इस दौरान अचानक दल में शामिल चार प्रशिक्षु अधिकारियों की आज तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी चमोली जनपद पुलिस को दी।
जिस पर प्रशासन द्वारा आज दोपहर को चारों आईएएस को रेस्क्यू कर हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया है, जबकि अन्य 26 सदस्यों को ैक्त्थ् की टीम वृहस्पतिवार को पैदल रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाएगी।