तो क्या काॅलेज की छात्रा बन जायेगी इस बार पौड़ी की अगली जिला पंचायत अध्यक्ष?


तो क्या काॅलेज की छात्रा बन जायेगी इस बार पौड़ी की अगली जिला पंचायत अध्यक्ष?

 जिला पंचायत सदस्य
छात्रा अंजलि आर्य 
भगवान सिंह/पौड़ी। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कुद अनोखे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, ये अनोखे परिणाम मात्र प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य पर ही नही बल्कि पंचायत चुनाव के बड़े पदों पर भी देखने को मिल सकते हैं, ऐसे में आपको कोई ताजुब्ब न हो तो पौड़ी जिले में ऐसे ही कुछ समीकरण बन रहे हैं कि पौड़ी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कोई बड़ा राजनेता नही बल्कि काॅलेज छात्रा बैठ जाए, हांलाकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन समीकरण कुछ ऐसे ही बनते दिख रहे हैं। 




देखिए VIDEO -क्या कुछ कहती हैं बीएससी की छात्रा अंजलि आर्य


पंचायत चुनाव में इस बार नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है,पढ़े लिखे नवयुवक और नवयुवतियां भी चुनाव मैदान में हैं, इक्कीस वर्षीय बीएससी की छात्रा अंजलि आर्य संभवत पौड़ी जनपद की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार हैं, अंजलि आर्य द्वारीखाल ब्लॉक की कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़ रही है, कम उम्र की होने के बावजूद अंजलि में गजब का कॉन्फिडेंस है साथ ही परिस्थिति भी कुछ अनुकुल नजर आ रही है, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने की सम्भावना की वजह से अगर समीकरण अंजलि के पक्ष में रहे तो वे अब तक की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन सकती है!





खैर अभी बहुत कुछ होने को बाकी है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन संभावनाओं को नही नकारा जा सकता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला आरक्षण, एससी व एसटी आरक्षण के कारण जिस तरह के हालात बन रहे हैं उसमें कुछ भी मुमकिन हो सकता है, खैर सबकुछ भविष्य पर है देखिए भविष्य क्या कुछ गुल खिलाता है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇