सावधान! फेरी वाले ने की गांव में नाबालिग से छेड़छाड़! पुलिस ने किया गिरफ्तार..


सावधान! फेरी वाले ने की गांव में नाबालिग से छेड़छाड़! पुलिस ने किया गिरफ्तार..

फेरी वाले ने की गांव में नाबालिग से छेड़छाड़
फोटो -नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर थाने लाती पुलिस।
महेश पंवार/रायवाला।

मुख्य बातें- 
  • गांव में अचार बेचने वाले (फेरी वाले)पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप। 
  • घर में 5 साल की नाबालिग बच्ची को अकेला देख की छेड़छाड़। 
  • पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किया पोक्सो एक्ट मुकदामा दर्ज। 
  • पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। 

उत्तराखण्ड़ में बेटियां सुरक्षित नही है, आयदिन रेप, छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं, ताजा मामला रायवाला पुलिस ने फेरीवाला (गांव गांव में घुम-घुम कर अचार बेचने वाले) पर घर में अकेली बैठी 5 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, पुलिस ने पीड़ित बच्ची की तहरीर पर आरोपी फेरीवाला के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर की है। 





मामला बुधवार दोपहर का है। जानकारी के मुताबिक बोक्सा बस्ती रायवाला गांव निवासी एक महिला ने रायवाला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में अचार बेच रहे एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता की। अरोप है कि नाबालिक बच्ची के मां-बाप किसी काम से घर से बाहर गये थे, इस दौरान नाबालिक बच्ची अकेली घर के बाहर बैठी थी, इस दौरान एक अचार बेचने वाला वहां आया, आरोप है कि घर में अकेली बच्ची को देख अचार वाले ने बच्चे से छेड़छाड़ की, और फिर वहां से चलता बना। 







जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची के मां-बाप जब घर पहुचे तो बच्ची रो रही थी, पीड़ित बच्ची ने ही अपने मां को बताया कि अचार बेचने वाला एक युवक आया था जिसने उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोप युवक का हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि दयाराम पुत्र सुमेरी लाल निवासी खलालपुर, थाना नवादा, बिलसडी फरीदपुर बरेली के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। 




खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇