EXCLUSIVE विडियो पार्ट 2:- बेहद शान्त स्वभाव के थे गजराज! स्कूटी चालक को दिया जीवनदान..


देखिए विडियो पार्ट 2- बेहद शान्त स्वभाव के थे गजराज! स्कूटी चालक को दिया जीवनदान..

बेहद शान्त स्वभाव के थे गजराज
संजय शर्मा/ऋषिकेश। 

मुख्य बातें- 
  • बीती देर रात एम्स ऋषिकेश के गेट पर दिखा था विशालकाय हाथी। 
  • बेहद शान्त स्वभाव के गजराज ने स्कूटी चालक को दिया जीवनदान। 
  • अचानक पास से गुजरने पर भी नही पहुचाया कोई नुकसान। 
  • बैराज पुल से होते हुए राजाजी पार्क के जंगलों में चले गये गजराज। 

बीते रात एम्स अस्पताल के गेट में सुरक्षाकर्मियों में तब हड़कम्प मच गया जब एम्स गेट के ठीक सामने अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी आ गया, जिससे एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही राहगीरों में भी थोड़ी देर के लिए हड़कम्प मच गया, बताया जा रहा है कि ये हाथी ये हाथी बैराज पुल से होते हुए एम्स गेट तक पहुच गया, विशालकाय हाथी्र को देख हक्के बक्के एम्स के सुरक्षाकर्मियों ने एम्स के गेट बन्द कर दिए, थोड़ी देर बाद हाथी वापस बैराज पुल से होते हुए राजाजी के जंगलों में चला गया, लेकिन जब हाथी एम्स के पास पहुचा तो उस समय का पहला विडियों हम आपको दिखाते हैं जो काफी वायरल भी हो रहा है-



देखिए- विडियो-1- एम्स गेट पर विशालकाय हाथी दिखने पर मचा हड़कम्प। 

अब हम आपको दूसरा विडियो दिखाते हैं उससे पहले जैसा कि आपको पता ही है कि जंगली हाथी कितना गुस्सैल होता है, अपने आसपास आने वाले प्राणियों को चटनी बनाने में देर नही करता, लेकिन एम्स गेट पर पहचे गजराज भले ही जंगली क्यों न हों लेकिन गजराज बेहद शान्त थे, जब वापस जाते समय वो बैराज पुल से होकर गुजर रहे थे तो अचानक एक दुपहिया वाहन उनके पास से गुजरा, हाथी चाहता तो दुपहिया वाहन चालक पर हमला कर की जान भी ले सकता था, लेकिन गजराज ने ऐसा नही किया और शान्ति के साथ दपहिया वाहन चालक को छोड़ दिया, देखिए एक्सक्लूसिव विडियो- 



एक्सक्लूसिव विडियो-2- बैराज पुल से गुजर रहे गजराज। 

वैसे तो अमूमन ऐसा नही होता कि हाथी के पास से कोई वाहन सुरक्षित गुजर जाए, लेकिन ये हाथी बेहद शान्त स्वभाव का था, इसलिए हम भी आपसे यही अपील करेंगें कि कभी भी अगर आपको इस तरह सड़क में जंगली हाथी दिखे तो बिलकुल भी ऐसा रिस्क न लिजिऐगा, ऐसा रिस्क जान पर भारी भी पड़ सकता है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇