बिग बैकिंग- पर्यावरणविद् चंड़ी प्रसाद भट्ट होंगे इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित!
मुख्य बातें-
- पर्यावरणविद् चड़ी प्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार।
- राष्ट्रीय एकता के लिए वर्ष 2017-18 का इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार।
- पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के याद में दिया जाता है हर वर्ष पुरूस्कार।
- रेमन मैगसेसे पुरस्कार, पद्मभूषण और गांधी शांति पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित।
इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट द्वारा गांधीवादी पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता चड़ी प्रसाद भटट् को राष्ट्रीय एकता के लिए देश भर में काम करने पर इंदिरा गांधी सम्मान देगी, इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी के सम्मान व याद में हर वर्ष ये सम्मान दिया जाता है, इस वर्ष ये सम्मान इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट ने ये सम्मान गांधीवादी पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता चड़ी प्रसाद भटट् को देने का फैसला किया है।
आगामी 31 अक्टूबर को इन्दिरा गांधी के शहादत दिवस पर दिल्ली के जवाहर भवन में गांधीवादी पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता चड़ी प्रसाद भटट् को ये सम्मान दिया जाएगा, बताया जा रहा है कि विश्व भर में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चड़ी प्रसाद भटट् को ये पुरूस्कार दिया जा रहा है। आपको बतादें कि चड़ी प्रसाद भटट् ने सन् 1964 में गोपेश्वर में दशोली ग्राम स्वराज्य संघ की स्थापना की थी जो कालान्तर में चिपको आंदोलन की मातृ-संस्था बनी। वे इस कार्य के लिये वे 1982 में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए थे तथा वर्ष 2005 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही भट्ट को भारत सरकार द्वारा साल 2013 में गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
जानें क्या है इन्दिरा गांधी शान्ति पुरूस्कार
इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है, 31 अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थापित इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1986 से इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत २५ लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
