पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी भाजपा- ओम गोपाल


पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी भाजपा- ओम गोपाल

पूर्व विघायक ओम गोपाल।
फोटो- जनसभा को सम्बोधित करते पूर्व विघायक ओम गोपाल। 
वाचस्पति रयाल/नरेन्द्रनगर। 

नरेंद्र नगर। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि 16 अक्टूबर नजदीक आती जा रही है वैसे- वैसे नरेंद्र नगर विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। न्यू आगरखाल मार्केट में 43 भैंतण वार्ड जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दयाल सिंह रावत के समर्थन में जनसभा आयोजित की गयी।




जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने भारी अन्तर से जीत का दम भरते हुए कहा कि कहा कि 43 भैंतण जिला पंचायत सीट से दयाल सिंह रावत भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे विगत कई वर्षों से यहां समाज सेवा में लगे हुए हैं। 
फोटो- जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा समर्थित प्रत्याशी दयाल सिंह रावत। 
व्यवहार के धनी और कर्मठता की मिसाल दयाल सिंह रावत संघर्ष के पर्याय हैं, उनकी इसी योग्यता को देखकर भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया है, और जिस उत्साह के साथ क्षेत्र के युवा और जनता दयाल सिंह रावत के समर्थन में बड़े उत्साह के साथ एकजुटता का परिचय दे रहे हैं उससे निश्चित तौर पर बड़े अंतर से उनकी जीत निश्चित है और दयाल  सिंह जैसे योग्य और कर्मठ युवा को देख कर के ही कांग्रेस ने 43 भैंतण सीट से अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।ओम गोपाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और हमारा प्रयास तथा जनता का अपार जनसमर्थन जब दयाल सिंह रावत के साथ है तो जीत भारी अंतर से होगी।




43 भैंतण वार्ड से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दयाल सिंह रावत ने सभा में उपस्थित भारी जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यापन कार्य छोड़कर वे कुछ वर्षों पूर्व सामाजिक क्षेत्र में जनता के दुरूख-दर्द में शामिल हैं, और चुनाव लड़ने के लिए जनता ने जिस तरह से मेरा उत्साह बढ़ाया उससे मेरी नहीं जनता की जीत सुनिश्चित लगती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गजा गजेंद्र खाती ने रावत को एक योग्य कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी बताते हुए जनता से अपील की कि वे अपना मत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में देकर दयाल सिंह रावत को भारी मतों से विजई बनाएं।




 इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदंबा प्रसाद कोठियाल, भास्कर गैरोला, कुंवर सिंह रावत, जयपाल सिंह नेगी, हिमांशु भट्ट, राजेंद्र सिंह गुसाईं, भानु प्रताप ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में धर्म सिंह रावत हरीश चंद रमोला शिव सिंह रावत दीवान सिंह नेगी जोत सिंह रावत प्रताप सिंह धन सिंह रावत चतर सिंह अनवीर भंडारी सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री धर्मानंद रतूड़ी ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇