रूद्रप्रयाग में बीजेपी का एक्शन! रूद्रप्रयाग में दो पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित..

रूद्रप्रयाग में बीजेपी का एक्शन! दो पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित..
पार्टी पदाधिकारियों को किया निष्कासित
हरीश चन्द्र/रूद्रप्रयाग। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बागी नेताओं पर बीजेपी की कार्यवाही लगातार जारी है, प्रदेश के अन्य जिलों में बीजेपी के पंचायत चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले बीजेपी नेताओं व पदाधिकारियों पर हो रही कार्यवाही की आग अब रूद्रप्रयाग पहुच चुकी है। 


प्रदेश भर में अबतक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले 90 नेताओं की लिस्ट अब बढ़कर 92 हो चुकी है, पार्टी ने अब रूद्रप्रयाग जिले में पहली बार कार्यवाही करते हुए दो पार्टी पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हे पाटी से निष्कासित कर दिया है।  
भाजपा पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशीयों के विरोध में गतिविधियों को अंजाम दे रहे अपने पार्टी कार्यकताओं पर बिलकुल भी रहम नही करना चाहती, भाजपा ने अबतक पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधि गतिविधियों में सम्मलित विभिन्न जिलों के पार्टी के 90 नेताओं व पदाधिकारियों पर निष्कासन की कार्यवाही की है, लेकिन अब ये आग पहले चरण के पंचायत चुनाव के बाद रूद्रप्रयाग पहुच चुकी है। 


बीजेपी ने पार्टी विरोध गतिविधियों में में सम्मलित ऊखीमठ के मण्डल उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और रूद्रप्रयाग भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आनन्द प्रकाश को निष्कासित किया है, बीजेपी के इन दोनों नेताओं पर पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलिंप्त रहने का आरोप है। 
आपको बतादें कि ऊखीमठ के मण्डल उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी गुप्तकाशी जिला पंचायत सीट से और रूद्रप्रयाग भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आनन्द प्रकाश जिला पंचायत की खाकंरा सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैें। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇