विवादित ऑडियो मामले में बीजेपी ने विधायक काऊ को दिया नोटिस! तीन दिन में मांगा जवाब..

विवादित ऑडियो मामले में बीजेपी ने विधायक काऊ को दिया नोटिस! तीन दिन में मांगा जवाब..
विधायक काऊ को दिया नोटिस
महेश पंवार/देहरादून। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता व पार्टी प्रत्याशीयों के विरोध में गतिविधियों करने के मामलों में बीजेपी लगातार सख्त होती जा रही है, बीजेपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में अबतक 92 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है, और अब बीजेपी ने देहरादून में जिला पंचायत सीट पर बागी उम्मीदवारों का समर्थन करने को लेकर निशाने पर आए रायपुर विघायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर भी सख्त रवैया अपनाया है। 


पार्टी ने रायपुर विघायक उमेश शर्मा काऊ को मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा है, साथ ही पूरे मामले में काऊ को तीन दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को जवाब भेजने को कहा है। 
बीजेपी ने विधायक काऊ को दिया नोटिस


आपको बतादें कि रायपुर विघायक उमेश शर्मा काऊ का अपने चुनाव क्षेत्र में संगठन से जुदा अपने कार्यकर्ताओं का एक समानांतर नेटवर्क है। इस नेटवर्क को वे पार्टी लाइन से हटकर भरपूर संरक्षण देते हैं। ताजा विवाद जिला पंचायत की अस्थल सीट को लेकर है, जहां से भाजपा ने वीरिसंह चैहान को समर्थन दिया है। चैहान के खिलाफ किशन सिंह नेगी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरोप है कि नेगी काऊ के समर्थक हैं। चुनाव में काऊ नेगी के समर्थन में खुल कर हैं उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। उसी प्रचार के दौरान विघायक काऊ का एक आडियों वायरल हुआ है। 

और अब लगातार बीजेनी के अन्दर हो रहे विरोध के बाद वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी ने रायुपर विधायक उमेश शर्मा काऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने आडियो में काऊ के वार्तालाप को घोर अनुशासनहीनता माना है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब काऊ को तीन दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपना है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर तीन दिन में जवाब नहीं दिया गया तो माना जाएगा आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और पार्टी अगला कदम उठाएगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇