गजबः ग्राम पंचायत फुंक रही चोरी की लाईट! विद्युत विभाग विजिलेंस के भरोसे..
उर्जा निगम का कहना है कि प्रतीतनगर ग्राम पंचायत में विधुत विभाग के खंभो पर कोई भी लाइट नही लगी है। यह जानकारी उर्जा निगम ने सूचना के अधिकार के तहत दी है। जबकि सूचना के अधिकार के तहत ही ग्राम पंचायत प्रतीतनगर ने बताया कि पंचायत में तीन माह में करीब साढ़े 14 लाख की लाइटें लगाई गयी है।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने विद्युत वितरण अधिकारी रायवाला को पोलों पर चोरी से लगी लाइटों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस बारे में विजिलेंस को भी सूचित करने को कहा है।
![]() |
| फोटो- अधिशासी अभियन्ता द्वारा उपखण्ड अधिकारी को भेजा गया पत्र। |
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने विद्युत वितरण अधिकारी रायवाला को पोलों पर चोरी से लगी लाइटों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विजिलेंस को भी सूचित करने को कहा है।

