केदारनाथ धाम मे ईमानदारी की मिशाल पेश करती हुई रूद्रप्रयाग पुलिस
उत्तर प्रदेश के समय खाकी की तस्वीर और उत्तराखंड पुलिस की आज की तस्वीर में जमीन आसमान का फर्क साफ दिखता है। अपने व्यवहार से मित्रता का स्लोगन पाई उत्तराखंड पुलिस ने समय समय पर ईमानदारी की कई मिसाल भी पेश की है। पुलिस के जवान प्रवेश खत्री का यह प्रयास भी उनमें से एक है।
कर्तव्य और ईमानदारी कहने को तो शब्द मात्र हैं, लेकिन अगर किसी ने इन दोनों को साथ लेकर कोई कार्य किया है तो इससे बढ़कर कुछ भी नहीं। यही किया उत्तराखंड पुलिस के केदारनाथ धाम में तैनात जवान प्रवेश खत्री ने। अमेरिका की श्रद्धालु का खोया पर्स जिसमें 20 हजार रुपये व जरूरी कागजात थे सकुशल लौटाया।
आपको बताते चले कि आज केदारनाथ धाम में तैनात प्रवेश खत्री को एक अज्ञात पर्स मिला जिसमें लगभग 20,000 रुपये ATM व पहचान पत्र आदि कागजात थे। जिन्हें देखने पर मालूम हुआ तो यह पर्स अमेरिका निवासी अनुपमा पाल नामक युवती का था। आस-पास मौजूद लोगों से की पूछताछ पर कुछ पता न चलने पर अनाउंसमेंट किया। कुछ देर बाद एक महिला यात्री आयी तथा पर्स के बारे मे पूछने पर पर्स उनके सुपुर्द किया। पुलिस का यह सेवाभाव देख महिला यात्री बहुत खुश हुई और आभार व्यक्त किया।
अपने फर्ज के प्रति, अपनी जिम्मेदारी के प्रति...उत्तराखंड पुलिस मे भी ऐसे ईमानदार सिपाही हैं, जिन्हें आज भी देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्री सलाम कर रहे हैं।वाकई मे ईमानदारी की ऐसी मिशाल निश्चित ही समाज को नया संदेश देगी।
