जखोली- अचानक गढढा होने से जर्जर हुआ पुल! खतरे का बोर्ड लगा चलते बने अधिकारी! कैसे पहुचेगी पोलिंग पार्टीयां..


जखोली- अचानक गढढा होने से जर्जर हुआ पुल! खतरे का बोर्ड लगा चलते बने अधिकारी! कैसे पहुचेगी पोलिंग पार्टीयां.. 

गढढा होने से जर्जर हुआ पुल
गढढा होने से जर्जर हुआ पुल
रामरतन सिंह पंवार/जखोली। 

विगत 26 सितंबर को अमकोटी-त्यूखंर मोटर मार्ग के. स्थान पागर गाड़ पर लगभग 1998-99 मे निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, पुल के मध्य मे एक भारी गढढा हो चुका है जिस कारण से गाड़ियों को पुल के ऊपर ले जाने से भारी खतरा पैदा हो गया है। लेकिन अबतक इस मामले में किसी ने कोई सुध नही ली है, ये स्थिति तब है जब आने वाली 11 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए गांवों में मतदान है। 




सबसे बड़ी समस्या पुल के ऊपर भारी वाहन व लोडिंग वाहन को ले जाने कि इस मोटर पर त्यूखंर, नौसारी, भिराणी, थापली, महरगांव कोटी, धान्यों आदि गाँवो के लोग नित्य भारी संख्या मे वाहनो मे रोजाना आने जाने का कार्य करते है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण अब लोग पुल के ऊपर वाहनो मे आने जाने मे कतरा रहे हैं, लोगों का कहना है कि न जाने पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो जाय कुछ पता नही।जबकि पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर लो निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग को यथाशीघ्र दे दी गयी थी।।
सूचना के दूसरे दिन अवर अभियंता लो नि विभाग रुद्रप्रयाग मौका मुआयना करने भी आये लेकिन पुल के ऊपर भारी वाहनो तथा लोड वाहनो का पुल मे जाना वर्जित है का बोर्ड लगा कर चले गये। सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह कैन्तूरा, गंभीर सिह पंवार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती लौंगा देबी पंवार तथा त्यूखंर की पूर्व प्रधान बिमला देबी सहित क्षेत्र के तमाम लोगों का कहना है कि 11 अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है तथा 10 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथो पर आनी है, यही ही नही त्यूखंर मे वर्तमान समय मे तीन पोलिंग बूथ है। 




जिसमे से तीसरा बूथ राजकीय इंटर काॅलेज त्यूखंर मे अलग से होना है, इन पोलिंग बूथो की पार्टिया तो भारी वाहन यानी बस मे ही आयेगी तो फिर विभाग ने भारी वाहनो के लिए पुल पर क्या व्यवस्था की गई है कि सही ढंग से भारी वाहनो को क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से निकाला जा सके ये एक सोचनीय बिषय है। अगर पुल पर कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा क्या विभाग कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇