श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का समापन, कमैटी ने सभी सदस्यों और कलाकारों को किया सम्मानित
हनुमान चैक प्रतीतनगर में आयोजित श्रीराम लीला का शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। समपान से पूर्व राम-भरत मिलाप के दृश्य को देख दर्शकों की आंखे भर आयी। पाण्डाल में उपस्थित जनता ने भी श्रीराम का तिलक कर किया। इस दौरान रामलीला कमैटी की ओर से सभी कलाकारों और कमैटी के सदस्यों का सम्मानित किया गया।
प्रतीतनगर के हनुमान चैक में पिछले 14 दिनों से आयोजित श्रीराम लीला का शुक्रवार को श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हुआ। श्रीराम के राजतिलक में गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कमैटी की ओर से सभी कलाकारों और कमैटी के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पिछले 14 दिनों से रामलीला मंच का संचालन कर रहे वीरंेद्र नौटियाल ने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एके सिंह ने सहयोग के लिए रामलीला कमैटी के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान रामलीला कमैटी के अध्यक्ष एके सिंह, सचिव ऋषि राम शर्मा, मुख्य निर्देशक महेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष नीरज मोघा, उपाध्यक्ष पूरण कुमार मोघा, गोपाल गिरी, सह सचिव नवीन चमोली, सह कोषाध्यक्ष दिनेश नेगी, मंजू मंजू बालोदी, करण मौर्य, सहायक निर्देशक सुभाष गैरोला भगत सिंह, गजे सिंह, संगीत निर्देशक राम सिंह, उमेश गोस्वामी करण सिंह, उत्तम सिंह, मोहनलाल कालू सिंह, अनुशासन समिति वीरेंद्र नौटियाल अलका क्षेत्री, देवराज सिंह राघवेंद्र भटनागर, प्रचार मंत्री मनोज कुमार कंडवाल, दीपक अरोड़ा, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय साहू ने किया।
