हाइटेंशन की चपेट में आने से झुलसा युवक
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हरिद्वार अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रैफर कर दिया है।
मामला हरिपुरकलां डबराल कालोनी शक्ति फार्म का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन शर्मा 40 पुत्र किशन लाल एक मकान की चैथी मंजिल में कारपेंटर का कार्य कर रहा था। ड्रिल मशीन चलाते समय मशीन से चिंगारी निकली और युवक छत के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक बुरी तरह से झुलस गया।
सूचना मिलते ही चैकी इंचार्ज प्रेम सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घायल को हरिद्वार अस्पताल पहुंचाया। लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रैफर कर दिया है। उन्होने बताया कि जिस समय हादसा हुआ युवक चैथी मंजिल में कारपेंटर का कार्य कर रहा था।
