पौड़ी- आखिरकार मारा गया दो बच्चियों को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार!

पौड़ी- आखिर मारा गया दो बच्चियों को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार! 

आदमखोर गुलदार
फोटो- गुलदार को मार गिराने के बाद शिकारी विपिन ख्याली और अजहर खान
दिलीप कश्यप/पौड़ी। 

पौड़ी जिले के पाबौंग ब्लाॅक के किलभौंरी गांव में दो बच्चीयों को निवाला बना आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को आखिरकार शिकारियो की गोली ने मार गिराया, आदमखोर गुलदार के मरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, बीते 2 अक्टूबर को भी गुलदार ने जिले के पाबौं ब्लॉक के किलभौंरी गांव 10 वर्षीय बच्ची को निवाला बनाया था, जिसके बाद अब आदमखोर गुलदार को आखिरकार शिकारी विपिन ख्याली और अजहर खान ने मार गिराया है। 




दो बच्चीयों को शिकार बना चुके गुलदार को ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने आदमखोर घोषित किया गया था और उसक बाद से शिकारियों की जोड़ी आदमखोर गुलदार की तलाश कर रही थी, बीते पांच दिन से आदमखोर की तलाश कर रहे शिकारी दल को कल शाम गांव के पास जैसे ही गुलदार दिखा शिकारियों ने गुलदार पर गोली चला दी।
 बच्ची को गुलदार ने बनाया था निवाला।
फोटो- बीते 2 अक्टूबर को 10 बच्ची को गुलदार ने बनाया था निवाला। 
लेकिन शिकारियों की गोली से आदमखोर गुलदार मरा नही बल्कि गुलदार घायल होगर जंगल में भाग गया। उस समय देर रात होने की वजह से शिकारियों ने गुलदार मारने का अभियान सुबह चलाने का फैसला किया। 




जिसके बाद आज सुबह जैसे ही जंगल में गुलदार दिखा तो शिकारी अजहर खान ने उसे गोली मार दी और गुलदार वहीं ढेर हो गया।  आपको बता दें कि ये आदमखोर गुलदार लंबे समय से क्षेत्र में आंतक का पर्याय बना हुआ था और अब तक दो बच्चियों को मार चुका था। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇