कुंजापुरी मेलाः एहसान व सुनीता की कव्वाली के मुरीद हुए दर्शक..
![]() |
| एहसान व सुनीता की कव्वाली के मुरीद हुए दर्शक |
वाचस्पति रयाल/देहरादून।
नरेंद्र नगर। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला की चैथी सांस्कृतिक संध्या जाने-माने कव्वाल एहसान भारती व सुनीता शर्मा के नाम रही। एहसान भारती व सुनीता शर्मा के बीच मुकाबला-ए-कव्वाली में चले उनके हाजिर सवाल-जवाब के तड़क-भड़क अंदाज ने दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। कव्वाल एहसान भारती और सुनीता शर्मा ने गणेश स्तुति से कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत की।
भारती और शर्मा द्वारा शुरू की गई कव्वालीष् हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं, मोहब्बत की इस मिट्टी को हम हिंदुस्तान कहते हैंष् ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दर्शकों की फरमाइश पर एक के बाद एक कव्वाली की शानदार प्रस्तुतियों पर पांडाल में दर्शकों की खुशी का ठिकाना न था, प्रत्येक प्रस्तुति के बीच-बीच में पांडाल दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। कव्वाली में सेक्सोफोन मधुर व अनोखी धुन की प्रस्तुती ने कव्वाली कार्यक्रम में नई जान फूंक दी।
सैक्सोफोन की धुन पर "ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी " की संगीतमय धुन ने शहीदों के याद के साथ देश प्रेम की भावना जागृत कर दी। हुस्न पहाड़ों का क्या कहना संगीत की धुन पर पांडाल में दर्शक थिरक उठे। कव्वाल एहसान और सुनीता शर्मा ने
"दर्द की यह दवा कीजिए, नाज जिस पर अरे जिंदगी ऐसा जीवन जिया कीजिए", " गुस्सा करना बुरी बात है, गुस्से को पी लिया कीजिए", "चैन तो लिए सभी छीन, नैना मिलाइके", "रोज तारों की नुमाइश में खलल पड़ता है, चांद पागल है अंधेरे में निकल पड़ता है", " दुनिया में सबसे जुदा तुम अदा रखना", दुश्मन के लिए भी तुम, मन में दुआ रखना" जैसी गजलें गाकर खूब तालियां बटोरी।
देहरादून से आई सिंगवान सांस्कृतिक टीम ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता से भरे गढ़वाली जागर और लोक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। भगवती वंदना जागर से प्रारंभ हुए सिंगवान एंड पार्टी ने गढ़वाली लोक नृत्य के साथ "फ्वां बाग रे" " डांडा घसियारियों का बीच" " कोदू-झंगोरू-साटी" "चैता की चैत्वाली" आदि कई गढ़वाली गीतों को गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
गायक संजय सिंगवान,दिलीप अंजूवाल, राजवीर गुसाईं, निशा, अक्की पंवार, अर्चना पंवार, सुरेंद्र कोहली ,गोविंद शरण ,विरेंद्र, सुमित आदि कलाकारों ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया।
