बम बम भोले के साथ भक्त ने चढाए बाबा केदार में चाॅदी के द्वार!
![]() |
| बाबा केदार में चाॅदी के द्वार |
कैलास सिंह/केेदारनाथ।
करोड़ो भक्तों की आस्था की प्रतीक हिमालय में स्थित बाबा केदारनाथ मंदिनर के द्वार अब बाबा केदारनाथ के बर्फ से पहाडियों की तरह ही दिखेंगे, अन्तर सिर्फ इतना है बाबा के ईदगीर्द की पहाड़िया जहाॅ बर्फ से ढकी होने के कारण चाॅदी सी दिखती हैं वही अब बाबा के मदिर के द्वारा चांदी के द्वार लगने के कारण चमकेंगें, बाबा के एक भक्त ने मंदिर में चाॅदी के द्वार भेंट किए हैं, जो कि अब बाबा के मंदिर की शोभा बनेंगें।
![]() |
| एक भक्त ने मंदिर में चाॅदी के द्वार भेंट किए |
अब मुख्य गर्भगृह के साथ अब आपको बाबा केदारनाथ का मुख्यद्वार भी चमचमाता नजर आयेगा। बाबा केदारनाथ पर करोड़ो लोगों की आस्था सैकड़ो सालों से है। हिन्दुओ की आस्था का सर्वोच्च तीर्थ केदारनाथ मे बीते मंगलवार को जालंधर, पंजाब निवासी श्री गगन भास्कर जी ने बाबा केदारनाथ जी को चांदी का दरवाजा भेंट किया।
केदार बाबा के जयकारों व वेदपाठियों के मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना और शुद्धीकरण के बाद मुख्य द्वार पर चांदी का दरवाजा स्थापित किया गया। इस दुर्लभ पल के साक्षी सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे। धर्म के जानकार बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह घंटे या घंटियां, छत्र मंदिर में चढ़ाते हैं। कई बार लोग मन्नत मांगने के समय भी इस तरह का उपहार चढ़ाते हैं। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित अरविंद पोस्ती व मन्दिर समिति के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे

