देहरादून, दिल्ली,पंजाब में पलायन करने वालों के भरोसे जीतेंगे पंचायत चुनाव ?

हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले  चरण का मतदान  शनिवार को होना है। इसलिए पंचायत चुनाव के सभी प्रत्याशी अपने परिवार के सदस्य व रिश्तेदारों को वोट देने के लिए गांव गांव बुला रहे हैं। जिसके लिए बकायदा वाहन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पंचायत प्रत्याशी गांव से बाहर रहने वालों के संपर्क में हैं।



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य में हार-जीत का अंतर भी बेहद कम वोटों से होता है, जिसके कारण इस चुनाव में एक-एक मतदाता खास होता है। शहरों में आजीविका चलाने के लिए गांव से पलायन करने वाले लोग भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए गांव जाते हैं। साथ ही गांव की पूरी राजनीति को लेकर वाकिफ भी रहते हैं। इस बार भी स्थिति वही है। पंचायत में जो दावेदार मैदान में हैं, उन्होंने शहरों में रहने वाले दावेदारों को फोन कर चुनाव के संबंध में सूचित कर दिया है। शहर में रहने वाले इन ग्रामीणों से किसी भी हाल में गांव पहुंचने की अपील की गई है। अधिकांश मतदाता देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि स्थानों पर रहते हैं, जहां से ये मतदाता वाहनों को बुक कर गांव पहुंचेंगे। शहर के मतदाताओं के पहुंचने से गांव में भी रौनक लौटेगी।


लेकिन एक बाद यह भी तय है। जो प्रत्याशी बाहरी वोटरों के भरोसे जीत का दम भर रहे हैं यदि किसी कारण वश लोग मतदान के लिए नही पँहुचे तो कई प्रत्यशियों की गणित बिगड़नी तय है।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇