पौड़ीः 10 वर्षीय बच्ची को बनाया आदमखोर गुलदार ने निवाला! गांव मं पसरा मातम..
![]() |
| फोट- बच्ची के शव के साथ ग्रामीण। |
दलीप कश्यप/कोटद्वार।
पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक में खेत में खेल रही 10 वर्षीय बालिका को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना बीते रोज 2 अक्टूबर शाम लगभग 600 बजे की है बच्ची का नाम मीनाक्षी नेगी है,घुड़दौड़स्यूं पट्टी में घटी इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव और आस पास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन और पिंजरे के साथ गांव पहुंच चुकी है।
यह पिछले 3 महीने के अंदर यह तीसरी घटना है जब गुलदार ने इस क्षेत्र में बच्ची को अपना निवाला बनाया है मीनाक्षी अपने परिजनों के साथ खेत में खेल रही थी जहां पहले से घात लगाए बैठा था ताज्जुब की बात यह है उसी खेत में परिजनों को गुलदार के हमले का पता तक नहीं चला जब काफी देर तक बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू हुई तो देखा बच्ची का आधा खाया शव ग्रामीणों को मिला बच्ची के पिता का नाम नागेंद्र सिंह नेगी है घटना पाबौ ब्लाक के कुलभोंरी गाँव की घटना है। घटना के बाद घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वही ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइजिंग गन और पिंजरे के साथ गांव पहुंच चुकी है।
