जखोली- कल होगा द्वितीय चरण का मतदान! तैयारियाॅ पूर्ण! सभी मतदान केन्द्रों में पहुची पोलिंग पार्टीया..


जखोली- कल होगा द्वितीय चरण का मतदान! तैयारियाॅ पूर्ण! सभी मतदान केन्द्रों में पहुची पोलिंग पार्टीया..

मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टींया।
फोटो- मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टींया। 
रामरतन पंवार/जखोली। 

मुख्य बातें- 
  • जखोली के 172 मतदान केन्द्रों में कल होगा द्वितीय चरण के लिए मतदान। 
  • 35031 महिलाऐं व 35851 पुरूष कुल 70882 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। 
  • निर्वाचन आयोग ने जखोली विकासखंड को 2 जोन व 17 सेक्टरो में बाँटा। 
  • 05 अति संवेदनशील तथा 37 पोलिग बूथ को संवेदनशील की श्रेणी।
  • डीएम मंगेश घिल्डियाल ने ली जखोली विकासखण्ड़ में समीक्षा बैठक। 

जखोली विकासखण्ड़ में द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सभी पोलिग पार्टीया जखोली से रवाना होकर अपने गंतव्यो तक पहुँच चुकी है। जखोली में कल हाने वाले द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सम्पन कराने के लिए पुख्ता इन्तजाम किये गये है। गुरुवार को 153 पोलिग पार्टीया जखोली से रवाना होकर अपने गंतव्यो तक पहुँच चुकी है जबकि बीते रोज भी 19 पोलिंग पार्टीया अपने गंतव्यों तक पहुच चुकी हैं, कल सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गयी है।


गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जखोली ब्लॉक सभागार पहुँच कर चुनाव की तैयारियों का बारिकी से जायजा लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सम्पन कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। गुरुवार को जखोली से भटवाड़ी, सौराखाल, बजीरा, गोरती, पांजना, तुनेटा आदि के लिए कुल 153 पोलिग पार्टीया जखोली से रवाना हुई तथा अपने गंतव्यो तक पहुँची। 
35031 महिलाओं व 35851 पुरूष कुल 70882 मतदाताओं वाले इस विकासखंड को 2 जोन व 17 सेक्टरो में बाँटा गया है। इस विकासखंड में 05 अति संवेदनशील तथा 37 पोलिग बूथ को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है । द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 172 पीठीसीन अधिकारियों के अलावा 688 अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी है। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को गंतव्यो तक पहुँचाने के लिए 08 बसों व 144 जीप टैक्सियो को लगाया गया है तथा 10 छोटे वाहनों को रिजर्व में रखा गया है।


डीएम मंगेश घिल्डियाल ने ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को दिशानिर्देश देते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
फोटो- अधिकारियों को दिशानिर्देश देते डीएम मंगेश घिल्डियाल। 
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जखोली ब्लाॅक मुख्यालय पहुंच कर सामग्री वितरण एवं मतदान टीमों के रवानगी की समीक्षा की तथा आर0ओ0, ए0आर0ओ0, सेक्टर मजिस्टेªटों के साथ राय शुमारी कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पूरे मनोयोग से जुटने को कहा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जखोली ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी एवं सामग्री वितरण की समीक्षा की, सामग्री वितरण के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाये गये थे जहां पर टेबिलवार मतदान कार्मिकों के तैनाती की गयी थी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने न्याय पंचायतों के लिए बनाये गये काउंटरों पर जाकर मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली सामग्री वितरण का जायजा लिया तथा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा भी की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां तैनात कार्मिकों की समस्याओं को भी सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पूरे मनोयोग से जुटने को कहा। उन्होने कहा कि सामूहिक भागीदारी निभाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।


उन्होने मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह चोहान, आर0ओ0 पवन कुमार, जोनल अधिकारी एन एस नगन्याल, प्रभारी अधिकारी कार्मिक मोहन सिंह नेगी, चित्रानंद काला, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमाशू बडोला, जिला पूर्ति अधिकारी के0एस0कोहली, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीन डुंगरियाल, प्रवीन शाह, सी0ओ0 गणे लाल, खण्ड विकास अधिकारी के एस सजवाण आदि मौजूद अधिकारियों से भी विचार विमर्ष किया तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से सभी बातचित कर जरूरी निर्देष दिए व नोडल अधिकारी प्रषिक्षण कपिल पाण्डेय, सह प्रभारी किषन सिंह रावत को मतगणना तैयारी हेतु प्रषिक्षण के निर्देश दिए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇