शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान! मतदान को लेकर उत्साहित दिखायी दिए लोग
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी वोट डाले जाने की तो कहीं पर प्रत्याशियों के बीच झड़प होने की घटनाएं भी सामने आई। हालांकि इन सब के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुश्तैद रही ।
शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। बेहतर प्रत्याशी चुनने के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि दस बजे के बाद कुछ मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग दिखायी नही दिए। लेकिन दोपहर के बाद काफी संख्या में मतदाता लाइनों में खड़े दिखायी दिए। प्रत्याशी बुजुर्ग मतदाताओं को लाते और ले जाते दिखायी दिए। राइका रायवाला, सतेश्वरी इंटर कालेज, सत्यमित्रानंद गिरि इंटर कालेज हरिपुर कलां, भागीरथी विद्यालय, प्रावि रायवाला, जूनियर हाईस्कूल छिद्दरवाला, साहबनगर मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान ही कई प्रत्याशियों को जीत और हार का आभास हो गया था जिसके बाद उनके चहरें का रंग बदल गया। नतीजा यह रहा कि जीत और हार के इस खेल में प्रत्याशियांे के बीच तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली। हांलाकि बाद में कुछ प्रत्याशी अपने प्रतिद्धंधि के गले मिलते हुए भी देखे गए। मतदानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद दिखायी दी।
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत अपने अधिनस्थो के साथ लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते नजर आए। चीता मोबाइल भी लगातार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटी रही। मतदान समाप्ति से एक घंटा पहले जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने हरिपुरकलां और प्रतीतनगर पोलिंग बूथों पर पहुंचे। जहां उन्होने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यस्थाएं जांची। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि थाना रायवाला क्षेत्र में 22 मतदान केंद्र व 69 बूथ बनाए गए थे। जिसमें चार संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील बूथ शामिल थे। सभी बूथों पर मतदान शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
