ससुराल विदा होने से पहले दुल्हन ने पानी की समस्या को लेकर किया मतदान..

ससुराल विदा होने से पहले दुल्हन ने पोलिंग बूथ में रखा कदम
कैलास सिंह
आज प्रदेशभर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान डाले जा चुके हैं। जरूरी कामों के बीच भी मतदान के लिए लोगों का पहुंच जाना बता रहा है कि लोकतंत्र में मतदान के महत्व को लेकर लोग कितने जागरुक हैं। इसका उदाहरण है पौड़ी गढ़वाल की बिटिया गीता जिसकी आज शादी थी। 

अग्नि के सात फेरे लेकर खुशियों के साथ नए जीवन में प्रवेश कर रही दुल्हन गीता नई कस्मों, वादों के साथ ही वोट देने का वादा नहीं भुला सकी। एक अच्छा नागरिक होने के नाते पंचायती चुनाव के दिन जब दुल्हन ने विदाई से पहले वोट दिया तो सारे लोग चैंक गये। वादा करके भूल जाने की फितरत वाले नेताओं को इससे सीख लेनी चाहिए कि जनता कितनी उम्मीदों से उन्हें चुनती है और वे उन पर कितना खरा उतरते हैं।
देखिए- मतदान के बाद क्या कहा दुल्हन ने। 

दुल्हन गीता अपने पिता के घर से विदा होने से पहले पानी ,बिजली और मूलभूत सुविधाओं के समाधान की आस में उत्साहित होकर मतदान करने पहुंची तो अचानक ही लोकतंत्र के इस पर्व की रौनक और भी बढ़ गई, बिटिया गीता ने प्रदेशभर मे एक संदेश देते हुए ससुराल विदा हो गयी कि लोकतंत्र में मतदाता का सबसे मजबूत अधिकार मतदान होता है।
श्रोत- फेसबुक

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇