परिवार वालो की गोद मे पोलिंग बूथ पर पँहुची 105 वर्षीय तारा देवी!
![]() |
| फोटो- मतदान केन्द्र मतदान करने पहुची 105 वर्षीय तारा देवी |
हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर डुंडा एवं भटवाड़ी ब्लॉक में खासा उत्साह रहा। मतदान के दौरान सुबह से मतदान केंद्रों में लंबी कतार लगी रही। नए मतदाताओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाई। डुंडा ब्लॉक के रनाड़ी गांव निवासी 105 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता तारा देवी एंव 103 वर्षीय कस्तूरी देवी ने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। दोनों वृद्ध मतदाता मतदान केंद्र पर अपने नातियों का सहारा लेकर मतदान करने पहुंची।
वृद्धा तारा देवी और कस्तूरी देवी निवासी मतदाताओं ने बताया की बताया कि वह अब तक हुए हर चुनाव में मतदान करती आई हैं। इसलिए नाती उसे मतदान के लिए आए जहां उसने मतदान किया। उन्होंने कहा की वे 60 के दशक से अपना मत का प्रयोग कर रही है।
